Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाटपार रानी ब्लाक परिसर में धूमधा से मनाई गई होली

देवरिया । देवरिया जनपद के  विकास खंड भाटपार रानी परिसर में होली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पी.एन. त्रिपाठी एवं सहायक पंचायत अधिकारी राजेश कुमार राय सहित ब्लाक के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूरे परिसर में रंग और अबीर-गुलाल की खुशबू बिखरी रही। अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर होली के गीतों पर खुशी जाहिर की और मिठाइयों का भी आदान-प्रदान किया।
खंड विकास अधिकारी पी.एन. त्रिपाठी ने कहा कि होली आपसी प्रेम और सद्भाव का पर्व है, जो समाज में एकता और समरसता का संदेश देता है। वहीं सहायक पंचायत अधिकारी राजेश कुमार राय ने सभी कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्लाक के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh