Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चिकित्सक प्रतिदिन एनसीडी आईडी करें लागिंग:सीएमओ

•एनसीडी की पहचान और रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन 

देवरिया।गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की पहचान और रोकथाम के लिए शुक्रवार को धन्वंतरि सभागार में 
सहयोगी संस्था जपाईगो के सहयोग से  डॉ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता अध्यक्षता में  दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों को गैर संचारी रोंगो की जांच, ईलाज और कंट्रोल करने के टिप्स दिए गए। एनसीडी स्क्रीनिंग कार्यक्रम की वर्तमान प्रगति, लक्ष्यों की उपलब्धि, स्क्रीनिंग में आ रही चुनौतियों और सुधार के संभावित उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि चिकित्सक प्रतिदिन एनसीडी आईडी लागिंग करें।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गैर संचारी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। समय पर पहचान न होने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक सीएचसी पीएचसी पर 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा की सभी चिकित्सकों की एनसीडी आईडी बनाई जाए। उन्होंने अधिक से अधिक स्क्रीनिंग कर जांच के बाद मरीजों को उचित परामर्श और फॉलोअप सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी पाण्डेय ने स्क्रीनिंग डेटा को समय पर पोर्टल पर अपलोड करने, आवश्यक जांच उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और दवाओं के नियमित वितरण को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनजागरूकता गतिविधियों को भी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), आशा और एएनएम के माध्यम से समुदाय में जागरूकता फैलाएं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित करना है। सहयोगी संस्था जपाईगो से डॉ भूषण चौधरी, डॉ गौरव कपूर ने चिकित्साधिकारियो को प्रशिक्षित किया। 
कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ आरपी यादव, डॉ अंकिता, डॉ आनंद बहादुर सिंह, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, आदित्य कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh