Accidental News / दुर्घटना की खबरें
अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में गिरी युवक की हुई मौत
देवरिया। जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डूमवलिया निवासी अनुराग तिवारी 23 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई वह अपने साले को बरठा चौराहे से छोड़कर वापस अपने घर जा रहे थे अभी वह उसरा चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि अचानक गाड़ी और नियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों में युवक को मृतक घोषित कर दिया मृतक अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे युवक की दो संतान एक पुत्र और एक पुत्री है घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






















































Leave a comment