आजमगढ़: सिकरौर सहबरी बाजार में देव श्री सेवा समिति का स्थापना दिवस, 60 यूनिट रक्तदान
आजमगढ़ । मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत सिकरौर सहबरी बाजार में प्राइमरी स्कूल के पास स्थित बाग में देव श्री सेवा समिति की स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन हरिश्चंद यादव जी के द्वारा फीता काट कर किया गया और इसके बाद सरस्वती पूजा का आयोजन मोनू सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख मार्टिनगंज ने किया और उसके बाद एस जी एम कान्वेंट स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम मे महादान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 60 लोगों के द्वारा महादान रक्तदान भी किया गया। सभी रक्तदान दाताओं को डायरेक्टर श्री राजकुमार सिंह के द्वारा माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देव श्री सेवा समिति के डायरेक्टर श्री राजकुमार सिंह ने बताया कि यह सेवा एक सामाजिक कार्य है। जिसमें आप सभी लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक विश्वकर्मा उर्फ पुतरु, सोनू यादव कनेरी महाप्रधान प्रत्याशी, महेन्द्र यादव पूर्व महाप्रधान रंगडीह, ओम गुप्ता समाजसेवी,प्रमोद कुमार गौतम रंगडीह महाप्रधान प्रत्याशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोनू सिंह, सर्वेश कुमार जायसवाल पूर्व प्रधान सिकरौर सहबरी, दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर, शिव ओम यादव महाप्रधान प्रत्याशी रंगडीह, डॉक्टर वी. के.अधिकारी पंकज गुप्ता, रामसिंह यादव, प्रमोद मिश्रा, सुनील गौड़, जितेंद्र यादव,सहित क्षेत्र के सैकड़ों क्षेत्रवासी एवं अभिभावक गण मौजूद रहे।






















































Leave a comment