Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दीदारगंज पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

 दीदारगंज (आजमगढ़) । आजमगढ़ जनपद के थाना दीदारगंज पुलिस ने वाहन चोरी व नकबजनी जैसे जघन्य अपराधों में वांछित ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार दिनांक 31 जनवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश की तहरीर पर थाना दीदारगंज में उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोप था कि अभियुक्तगण भौतिक व आर्थिक लाभ के उद्देश्य से वाहन चोरी और नकबजनी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। इनके कृत्यों से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त था और लोग पुलिस को सूचना देने तथा न्यायालय में गवाही देने से कतराते थे।
नामजद अभियुक्तों में बीरु कुमार पुत्र फिरन्ती, शनि गौतम पुत्र लालचन्द एवं जय कुमार गौतम पुत्र दलसिंगार, निवासी ग्राम आमगांव, थाना दीदारगंज शामिल थे। इनमें से बीरु कुमार फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
गुरुवार 27 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त सुघरपुर बॉर्डर तिराहा पर मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग के बाद पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम बीरु कुमार पुत्र फिरन्ती, निवासी आमगांव, थाना दीदारगंज, उम्र लगभग 21 वर्ष बताया। सत्यापन के बाद उसे सुबह करीब 7:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आपराधिक इतिहास भी लंबा
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त पर थाना दीदारगंज व सिधारी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी वह वांछित था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल तेरसू यादव व हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव शामिल रहे।  दीदारगंज थाना के  प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि अभियुक्त बीरू पर  25 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh