Latest News / ताज़ातरीन खबरें
राष्ट्रीय प्रमुख समाजसेवी अरुण कुमार और समाज सेविका कुलदीप कौर ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष जांच की मांग
निजामाबाद (आजमगढ़): वार्ड संख्या 1, मोहल्ला संत रविदास नगर में दिसंबर माह में कराए गए इंटरलॉकिंग व नाले निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मात्र 3 महीने में तीन बार नाले की पटिया टूट चुकी है। आरोप है कि 1 इंच मोटाई की पतली पटिया लगाई गई और सरिया का प्रयोग नहीं किया गया।
10 फरवरी को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आमरण अनशन कर 11 वार्डों के विकास कार्यों की जांच की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई निष्पक्ष जांच नहीं हुई।
23 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय प्रमुख समाजसेवी अरुण कुमार एवं समाज सेविका कुलदीप कौर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कहा कि यदि जांच निष्पक्ष हो तो “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाएगा।






















































Leave a comment