Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हाई स्कूल की परीक्षा दे रही छात्र की हालत बिगड़ी केंद्राध्यक्ष ने की तत्परता से छात्र सुरक्षित

बरहज देवरिया।स्थानीय श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज आश्रम बरहज में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है आज सुबह की पाली में हाई स्कूल की परीक्षा में परीक्षा दे रही एक छात्र काजल यादव निवासी नवापार जो हाई स्कूल में अंग्रेजी की परीक्षा देने आई थी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई केंद्राध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को फोन कर बुला लिया और छात्र काजल यादव को को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज में उपचार के लिए भेजा साथी विद्यालय के कर्मचारी  को भी भेजा गया इसी बीच छात्र के परिवार को भी सूचित किया गया परिवार के लोगों ने छात्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर स्थिति ठीक होने पर डॉक्टर ने घर ले जाने की अनुमति दी। केंद्राध्यक्ष के इस कार्य के लिए छात्रा के परिवार वालों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh