Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धोखे की शिकार नाबालिग ने मौत को लगाया गले, पारिवारिक परिस्थितियों के बीच उठाया आत्मघाती कदम, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलरियागंज/आजमगढ़। स्थानीय बिलरियागंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 21 फरवरी को थाना बिलरियागंज में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि शाकिब नामक युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा ले गया था। बाद में पारिवारिक परिस्थितियों के बीच नाबालिग लड़की ने आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में मु0अ0सं0 42/26 धारा 108 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। सोमवार 23 फरवरी को उपनिरीक्षक रतन सिंह पटेल मय हमराह क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर श्रीनगर सियरहा अंडरपास के पास से आरोपी शाकिब पुत्र मोहम्मद आसिफ निवासी पाती खुर्द थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 20 वर्ष) को सुबह करीब 09:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रतन सिंह पटेल, कांस्टेबल अतुल सिंह यादव और कांस्टेबल राकेश वर्मा शामिल रहे। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh