Religion and Culture / धर्म और संस्कार

खाटूश्याम के भक्तों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा

बरहज देवरिया।बरहज नगर में खाटू श्याम की शोभायात्रा निकल गई जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। पूरा नगर खाटू श्याम के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा में जमकर अबीर गुलाल उड़े। जयकारे से माहौल भक्ति में हो गया।
 दुर्गा मंदिर पर हवन पूजन के उपरांत खाटू श्याम निशान यात्रा का गाजे-बाजे के साथ शुभारंभ हुआ। निशान यात्रा मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए में चौक के रास्ते पैना रोड रुद्रपुर रोड होते हुए नदी तक तक पहुंची वहां से वापस होकर लक्ष्मी नारायण मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ।
निशान यात्रा में खाटू श्याम के भक्त निशान के साथ झूमते हुए मंदिर तक पहुंचे। जहां पहुंचकर मंदिर परिसर में निशान भगवान को समर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्याम मित्र मंडल गौरा बरहज की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शोभा यात्रा में भागवत शर्मा, अमित शर्मा, संजय बरनवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, आनंद मोदनवाल, पूर्व नपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सिद्धांत गुप्ता, बृजेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh