Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की सड़क हादसे में मौत एक गंभीर ट्रैक्टर-ट्रॉली से की चपेट में आने से हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

रामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना टांडा क्षेत्र के दढ़ियाल मार्ग पर हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार चारों छात्र सोमवार सुबह दढ़ियाल से टांडा स्थित परीक्षा केंद्र की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहे बाइक सवार छात्र संभल नहीं सके और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़े। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अरुण, विनय और मनु के रूप में हुई है। घायल छात्र बादल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। अरुण मूल रूप से मुरादाबाद का निवासी था और फत्तावाला में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। विनय और मनु दढ़ियाल क्षेत्र के रहने वाले थे और दोनों पड़ोसी होने के साथ किसान परिवार से संबंध रखते थे। एक साथ परीक्षा देने निकले दोस्तों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त कर ली गई है। यह भी जांच की जा रही है कि चारों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे या नहीं। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh