25 हजार का इनामी बदमाश अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार थाना जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जीयनपुर, आजमगढ़ | 22 फरवरी 2026
जीयनपुर थाना क्षेत्र में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गौ-तस्करी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार 04 जनवरी 2026 को ग्राम पारनकुण्डा स्थित गौशाला से गोवंश चोरी की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को 4 जीवित पशु बरामद हुए थे, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। इस संबंध में गौ-हत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी
21 फरवरी 2026 की रात करीब 9:15 बजे निरीक्षक राजकुमार सिंह व पुलिस टीम को सूचना मिली कि वांछित/इनामी अभियुक्त दिव्य प्रकाश सिंह उर्फ आकाश सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी रक्सा थाना पकड़ी, जनपद बलिया, मेघई नरैना नहर पुलिया के पास वाहन का इंतजार कर रहा है।
पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से:
01 अदद नाजायज तमंचा (.315 बोर)
01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
बरामद हुआ।
दर्ज हुआ नया मुकदमा
बरामदगी के आधार पर थाना जीयनपुर में मु0अ0सं0 88/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त पर आजमगढ़, बलिया और मऊ जनपदों में गौ-तस्करी, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय यादव (चौकी प्रभारी अजमतगढ़) सहित थाना जीयनपुर की टीम शामिल रही।
📌 GGS NEWS 24
आपके क्षेत्र की हर बड़ी खबर सबसे पहले





















































Leave a comment