Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 39 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज , हल्का लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

पूर्वांचल-आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के जेठहरी गांव के 39 लोगों के ऊपर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। बीते शनिवार को मार्टीनगंज तहसील समाधान दिवस पर आए जिलाधिकारी आजमगढ़ के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया था कि सरकारी जमीन पर कोई कब्जा करे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार लेखपाल की तहरीर पर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के जेठहरी गांव के हल्का लेखपाल सुरेंद्र यादव ने लिखित तहरीर देकर बताया कि जेठहरी गांव स्थित गाटा संख्या 399/0.007 हे० व गाटा संख्या 389 रकबा 0.042 हे० सरकारी अभिलेख में चकमार्ग खाते की भूमि है। जिस पर केदार, गर्गवंश, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, पद्मावती, विजय, किरन सिंह, प्रमोद, वशिष्ठ, विजयमल, दिनेश सहित 39 लोगों द्वारा जोत बोकर व सेफ्टी टैंक बनाकर अवैध कब्जा किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 39 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि लेखपाल सुरेंद्र यादव की तहरीर पर 39 अतिक्रमणकारियों के ऊपर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज लिया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh