Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजारों बच्चों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

आजमगढ़-विकासखंड मुख्यालय मार्टिनगंज के सामने से जैगहा मोड तक सोमवार को पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद राय, मंडल अध्यक्ष मार्टिनगंज भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कृषक इंटर कॉलेज मार्टिनगंज के हजारों छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा निकल गई। भव्य तिरंगा यात्रा के आगे डीजे वाहन पर राष्ट्रगीत के साथ हजारों की संख्या में छात्र और छात्राएं भारत माता की जय घोष के नारे लगा रहे थे। कतार मे होकर के हाथ में तिरंगा लेकर के जैगह मोड पर पहुंच करके यात्रा समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विनोद राय, मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला मंत्री भाजपा लालगंज राम स्वारथ राजभर, अरुणाकर सिंह हैप्पी, सचिन सिंह, कोषाध्यक्ष व्यापार मंडल मार्टिनगंज बेदी लाल गुप्ता, बुलट सिंह प्रधान, सुनील राजभर, राणा प्रताप सिंह, सूर्यभान राजभर, दिनेश सिंह, सतीश राय, गुड्डू सिंह, शुभम राय आदि लोग मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh