Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: आंख का ड्रॉप खोजते समय सांप ने डसा, 76 वर्षीय वृद्धा की मौत

आजमगढ़, 26 जून। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लुहसा मुबारकपुर गांव में सर्पदंश से 76 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार-गुरुवार की रात की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

जानकारी के अनुसार, लुहसा मुबारकपुर निवासी सोनवरसी देवी (76) पत्नी स्वर्गीय तिलकु बिन्द रात में भोजन करने के बाद सोने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान वह आंख में डालने के लिए ड्रॉप खोज रही थीं, तभी वहां मौजूद एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया।

 

सांप के काटने के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

 

मृतका के पुत्र बाबूराम बिन्द की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी अमित त्रिपाठी ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh