Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: बारात में रिश्तेदार बनकर घुसा चोर, 55 हजार की चोरी; पवई पुलिस ने आरोपी राहुल को तमंचे के साथ दबोचा

आजमगढ़। थाना पवई पुलिस ने बारात में रिश्तेदार बनकर 55 हजार रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 50 हजार रुपये नगद, एक अवैध तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 3 जून को वादी शैलेश पुत्र पारस नाथ, निवासी ग्राम रैदा, थाना पवई ने तहरीर देकर बताया कि 2 जून 2026 को उनके यहां लालगंज से बारात वापस आई थी। शादी समारोह के दौरान परिवार के सभी सदस्य आयोजन में व्यस्त थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक रिश्तेदार बनकर घर में मौजूद रहा और मौका पाकर कमरे में रखा 55 हजार रुपये नकद से भरा बैग चोरी कर पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP50DC3907 से फरार हो गया।

तहरीर के आधार पर थाना पवई में मु0अ0सं0 132/2026 के तहत धारा 305(ए) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद ली। जांच के दौरान आरोपी की पहचान राहुल पुत्र गिरीश, निवासी चालाकपुर, थाना रौनापार के रूप में हुई।

शुक्रवार 5 जून 2026 को उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर रैदा मोड़ के पास सुबह करीब 3:55 बजे आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के 50 हजार रुपये नगद, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। मामले में शेष धनराशि और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh