Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: क्रिकेट मैच और पीच जोतने को लेकर बवाल, जहानागंज पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र में क्रिकेट खेलने और पीच जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 12 मई 2026 को ग्राम धनहुआ और बबुरा में क्रिकेट खेलने के दौरान पीच जोतने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर जहानागंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने और विवाद बढ़ गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए कारण बताते हुए धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत 16 लोगों को गिरफ्तार किया और सभी को एसडीएम सदर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार लोगों में बबुरा गांव के अजय, रिशु, पुष्पेन्द्र, अंकित, विशाल और आशीष शामिल हैं। वहीं धनहुआ गांव से गोलू, करन, सन्तोष, कृष, सागर, सोनू, सन्नी, कृष्णा, नागेन्द्र और बलिराम को हिरासत में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई उ0नि0 विनय कुमार, उ0नि0 लवकुश सोनकर और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त निगरानी रखी जाएगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh