Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बाजार से घर जा रहे युवक की लाठी-डंडे से मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने मेहनाजपुर वाराणसी तिराहे पर लगाया जाम, मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिश

आजमगढ़ : मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के इटैली बाजार से बुधवार की रात अपने घर जा रहे दरिया नेवादा निवासी अखिलेश सोनकर उम्र 25 वर्ष पर रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे मेहनाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां स्थिति नाजूक देख चिकित्सकों ने लालगंज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह इसकी सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे आक्रोशित लोगों ने मेहनाजपुर-वाराणसी-चिरैयाकोट तिराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज भूपेश पांडेय आदि अधिकारियों ने 12 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद साढ़े ग्यारह बजे जाम समाप्त हुआ। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस प्रशासन के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया जाएगा। देर रात हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं। पुलिस ने बताया कि 8 महीने पहले उधारी को लेकर मृतक अखिलेश का तीन लड़कों से झगड़ा हुआ था। सभी जौनपुर के रहने वाले थे। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह का कहना है कि अखिलेश सोनकर बाइक से अपने साथी के साथ घर जा रहा था। आरोपियों के इस हमले में युवक की मौत हो गई है। इस संबंध में थाना मेहनाजपुर में मुकदमा दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल जो भी आरोपी है उनकी तलाश में पुलिस की टीम में छापेमारी कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh