Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गन्ना पर्ची न मिलने से किसान परेशान

अहरौला आज़मगढ़।बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र बूढ़नपुर गन्ना क्रय केंद्र पर तौल ना होने को लेकर किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही किसानों का आरोप है कि 200 से अधिक ट्रालियां गन्ना  क्रय केंद्र पर तौल के अभाव में सुख रही है। किसानो ने आरोप लगाया की ठेकेदार एवं केंद्र बाबू की मनमानी के चलते ढुलाई का काम प्रभावित हो रही है। जिससे किसानों की गन्ना सूख रही है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि धुलाई ठेकेदार द्वारा सही तरीके से नहीं की जा रही है केंद्र पर एक सप्ताह से अधिक ट्रालियों पर लदी गन्ना होने के कारण सूख जा रही है। वहीं अर्ली की पर्ची को सामान्य पर्ची बनाकर तौल कर दिया जा रहा है।जिससे किसानों को प्रति ट्रॉली2000 रूपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। वही दूसरी तरफ ट्रालियों का किराया बढ़ जाता है ट्रॉली समय से खाली नहीं होती तो किसान को अधिक किराया देना पड़ रहा है। अनेक मांगों को लेकर किसानों ने केंद्र पर प्रदर्शन किया । साथ किसानों आज उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। किसानों की मांग है कि चीनी मिल की मनमानी के चलते क्षेत्रीय काश्तकार परेशान हैं। क्षेत्र के किसानों का गन्ना पर्चियों के अभाव में खेतों में ही सूख रहा है। वहीं किसानों को आर्थिक नुकसान झेल कर अपना गन्ना औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि मिल प्रशासन किसानों के साथ उपेक्षा पूर्ण रवैया अख्तियार कर रहा है व बिचौलियों की साठगांठ के चलते किसानों को पर्ची मुहैया नहीं कराई जा रही है।
गन्ना किसान गिरिजेश वर्मा ने आरोप लगाया कि मिल अधिकारी गन्ना किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं वह केवल गन्ना माफियाओं के पास आकर चले जाते हैं व उन्हीं के कहने पर पर्चियां निकलवाते हैं। वहीं गन्ना किसान सोनू सिंह ने बताया कि अधिकारियो से जब पर्चियों के बारे में पूछा जाता है तो वह सीधे मुंह बात तक नहीं करते। संजय का कहना है कि गन्ना बोने के समय कई प्रलोभन देने वाले अधिकारी ही गन्ना किसानों को आंखे दिखा रहे हैं। किसान विजय शंकर चौबे कहना है की तौल केंद्र पर  किसानों की गन्ना की तौल 10 से 15 दिनो में   होती है ।लिहाजा गन्ना सूख जा रही हैं गन्ना का भार कम हो जा रहा है इसमें किसानों का बहुत नुकसान हो रहा है  ।अशोक ने बताया की इस बार पर्ची के अभाव में गेहूं बुवाई नही हो पायेगी इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी अभय राज पाण्डेय ने बताया की  मिल के कर्मचारियों के लापरवाही के चलते किसानों का भारी नुकसान हो रहा है हमारे द्वारा केन्द्र की पड़ताल भी गई साथ ही मिल के उच्चाधिकारियों से शिकायत की गयी शीघ्र ही इस समस्या का निस्तारण किया जायेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh