Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ककरही गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान सारा सामान जलकर हुआ राख

बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र ककरही गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से श्याम सुंदर प्रजापति पुत्र महेंद्र प्रजापति की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान सारा सामान जलकर राख हो गया जिसकी अनुमानित लागत 10से 12 लाख रुपए बताई जा रही है। पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचेआज क्षेत्रीय विधायक संग्राम यादव ने तत्काल ₹25000 की नगद सहायता राशि प्रदान की साथ ही परिवार को आगे और भी मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पीड़ित परिजनों से मिलने सत्ता पक्ष का कोई नेता अभी तक नहीं आया ना ही राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे जिस पर विधायक ने काफी नाराज की जताई।  उन्होंने उपजिलाधिकारी  बूढ़नपुर  से अनुरोध किया कि आपदा राहत कोष से पीड़ित परिजन को सहायता राशि प्रदान की जाए ।प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एस आई आर के नाम पर बी एल ओ और लेखपालों का शोषण कर रही है मानसिक शोषण के शिकार कर्मचारी आत्महत्या कर रहे हैं ।प्रदेश में जंगल कानून व्याप्त है बेरोजगारी इस कदर बढ़ गई है कि लोग किसी तरह से रोटी का जुगाड़ कर पा रहे हैं। किसान की मूलभूत समस्याओं पर सरकार का ध्यान ही नहीं है ।बुवाई जुताई का समय चल रहा है डीएपी खाद की और बीज किल्लत से किसान परेशान है । सरकार बीज खाद का प्रबंध नहीं कर पा रहा है । भारत कृषि प्रधान देश है 70% आबादी मूल रूप से खेती करती है लेकिन यहां का किसान अपनी धान गन्ना की फसल बेचने को मजबूर है बिचौलिया किसानो की फसलों को आने-पौने में खरीद रहे। उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जमीनी समस्याओं की अनदेखी न कीजिए। किसानों की समस्या का निस्तारण हो। सरकार अपनी जवाब देही तय करें। उन्होंने कहा कि मैं इस परिवार को इसके पहले भी आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर चुका हूं इसी परिवार का एक सदस्य असाध्य रोग से पीड़ित था जिसे मेरे द्वारा लाखों लाख रुपया प्रदान कर उसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई मैं आज दावे के साथ कहना चाहता हूं कि अतरौलिया ही नहीं आजमगढ़ जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी तरह की सहायता राशि चाहिए तो संग्राम यादव विधायक अपनी पूरी निधि का लोगों के इलाज देने का काम करेगा वक्त के क्रम में डॉक्टर नरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव द्वारा हमेशा क्षेत्र के लोगों को सहायता राशि दी जाती है चाहे इलाज के लिए चाहे किसी भी दुर्घटना संबंधित पीड़ित परिजनों को उनके घर पहुंच कर सहायता राशि देने का काम करते हैं इस मौके पर राजेंद्र राम संजीव प्रजापति बलवंत यादव सिकंदर राजभर विनोद वर्मा इरफान अहमद इंद्रमणि यादवओमप्रकाश प्रजापति रामप्रसाद प्रजापति राम बहादुर प्रजापति राम अवध प्रजापति आदित्य प्रजापति सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh