Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अहरौला–कप्तानगंज मार्ग का हुआ सर्वेक्षण, पीडब्ल्यूडी व वन विभाग की संयुक्त टीम पहुँची मौके पर सड़क चौड़ीकरण के लिए चिन्हित हुए पेड़ व बिजली के खंभे, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

अहरौला आज़मगढ़- अहरौला से कप्तानगंज तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर मंगलवार को पीडब्ल्यूडी और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थल का विस्तृत सर्वेक्षण किया गया। लगभग 21 किलोमीटर लंबी इस सड़क के पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी के जेई शैलेश यादव और वन विभाग के अधिकारी दिवाकर सिंह ने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। टीम के अनुसार, सड़क की चौड़ाई 7 मीटर निर्धारित की गई है, जबकि दोनों ओर डेढ़–डेढ़ मीटर की पटरी (शोल्डर)  दोनो तरह बनाई जानी है। सर्वे के दौरान पटरी क्षेत्र में आने वाले वृक्षों और बिजली के खंभों को चिन्हित कर लिया गया। विभाग जल्द ही इन बाधाओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा, ताकि सड़क निर्माण कार्य में विलंब न हो। सर्वे के चलते स्थानीय क्षेत्र में उत्साह देखने को मिला, क्योंकि लोग लंबे समय से इस सड़क के निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, दूसरी ओर कुछ लोगों में संदेह भी कायम है कि वर्षों से कागज़ों में अटके इस प्रोजेक्ट का वास्तविक रूप से काम कब शुरू होगा। मौके पर समाजसेवी लक्ष्मी चौबे, संत प्रसाद सिंह, विनोद कुमार यादव, राजेश कुमार राजभर, मोहित मौर्य, महेंद्र प्रधान सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh