Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने पुलिस की भूमिका पर प्रस्तुत किए विचार

आजमगढ़। जिले में बच्चों में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाने हेतु वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पुलिस की समाज में भूमिका और जनसेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्साह और ऊर्जा से भर गया।

शुक्रवार को राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पुलिस की समाज में भूमिका, कर्तव्यपरायणता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रतिसार निरीक्षक आजमगढ़ द्वारा पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं स्टाफ ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और बच्चों को आगे भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करना और उन्हें पुलिस के बहुआयामी कार्यों से अवगत कराना था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh