अम्बारी के राधाकृष्ण मन्दिर पर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भगवान मधुसूदन की भक्ति में सराबोर हुए भक्त
माहुल आजमगढ़। माहुल नगर पंचायत सहित फूलपुर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से उत्सव मनाया गया। नगर एवं ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह झांकियां सजाई गईं और भव्य सजावट की गई। जो इस विशेष दिन की गरिमा को बढ़ा रही थीं।
फूलपुर नगर और माहुल नगर में मंदिरों को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया। अम्बारी बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में विशेष रूप से भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। रात भर मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा, और कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया।।
अम्बारी के राधा कृष्ण मंदिर पर भी कलाकारों द्वारा भक्तिमय झांकियों की प्रस्तुति ने भक्तों को आकर्षित किया और जनसैलाब उमड़ पड़ा। झांकियों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का उत्साह और भक्तों का हर्ष इस दिन की भव्यता को दर्शा रहा था। हर तरफ भक्तिमय का माहौल बना रहा।
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) August 17, 2025



















































Leave a comment