Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज नगर पालिका परिषद के प्रांगण में चेयरमैन मीना पासवान ने किया झण्डारोहण

बिलरियागंज। स्थानीय नगर पालिका  परिषद  के   प्रांगण में झण्डारोहण चेयरमैन मीना पासवान ने  किया। इस अवसर पर  ईओ प्रदीप शुक्ला , कोमल पासवान, पर्व चेयरमैन मो आरिफ खान , प्रधान लिपिक विजय कुमार यादव उपस्थित रहे।  आनन्द मेमोरियल एकेडमी के प्रांगण में झण्डारोहण प्रबन्धक संतोष वर्मा ने किया। बिद्यालय के छात्रो द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर प्रधानाचार्य श्यामकृष्ण तिवारी, रामअवध यादव, ऐकता वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। वही न्यू लोट्स ग्रुप  इस्माईलपुर गोरिया बाजार के प्रांगण में झण्डारोहण समाजसेवी अभिषेक सिंह और पवन यादव दोनों लोगो ने संयुक्त रूप से किया। जबकि  न्यू लोट्स ग्रुप बिलरियागंज के प्रांगण में झण्डारोहण भाजपा नेता चन्द्रपाल सिंह ,भूपेंद्र यादव और सन्तोष चौरसिया  तीनो लोगो ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता, सन्दीप चौरसिया ,समर फिरदौस,  धीरज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में आलिया पब्लिक स्कुल  बिलरियागंज के प्रांगण में झण्डारोहण झण्डारोहण बिद्यालय प्रबन्धक डॉ सोहेब अहमद ने किया । उन्होंने कहा की देश के उन बीर सपूतो ने   हँसते हँसते अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया। उन बीर सपूतो का पूरा देश हमेशा ऋणी रहेगा । वही बिद्यालय के छात्रो ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।  इस अवसर पर बिद्यालय के  डायरेक्टर माज अहमद आदि लोग  उपस्थित रहे।      इसी क्रम में जय समाज जूनियर हाई स्कुल शेरपुर महवी के प्रांगण में झण्डारोहण शिक्षाविद् हरिबंश  द्विवेदी ने किया । उन्होंने कहा की देश के उन बीरो को सच्ची श्रद्धांजलि  तभी होगी जब सभी छात्र अनुशासित रहकर अपने कर्तव्य पथ पर बढ़ते रहे।  इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर सिंह, रामल्लन सिंह श्यामकुँवर सिंह, शैलेन्द्र कुमार ,अमित तिवारी, बृजेश सिंह , उत्तम सिंह  आदि लोग उपस्थित रहे। थाना बिलरियागंज के प्रांगण में झण्डारोहण थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने किया। उन्होंने पुलिस के जवानो को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक लवकुश , दीपक सिंह , हेड कांस्टेबल शकील अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh