Crime News / आपराधिक ख़बरे
दो बाइक सवार बदमाशों ने फोन पर बात कर रहे पत्रकार की मोबाइल की छिनैती : फरिहा चौकी के पास की घटना/बे खौफ अपराधी /निजामाबाद
फरिहा /निज़ामाबाद /आज़मगढ़ : रविवार को निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के बघौरा ग्राम के पास आज़मगढ़ मुख्य मार्ग पर फरिहा चौक से 100 मीटर की दूरी पर दिन दहाड़े पत्रकार से मोबाइल की छिनैती। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के फूलपुर निवासी पत्रकार मनोज कुमार गुप्ता पुत्र स्व बैजनाथ फरिहा एक रिश्तेदार के घर गए थे कि दोपहर एक बजे के करीब वह मोबाइल से बात करते हुए रोड पर आ गए कि तभी घात लगाए एक बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से चलती बाइक से मोबाइल छीन लिया व आज़मगढ़ की तरफ़ भाग गए । मोबाइल छिनैती की प्रथम सूचना पुलिस चौकी पर दे दी गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।






















































Leave a comment