Showing 1 to 20 of 1 entries

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh


सड़क दुर्घटना में युवक की मौत दुसरा गम्भीर रूप से घायल बलिया। जिले के सहतवार-रेवती मार्ग पर गुरुवार को दोपहर मैरेज हाल के सामने हुई एक सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया। मृतक की पहचान रेवती थाना क्षेत्र के लाल टोला गायघाट निवासी हरमेंद्र चौहान (28) पुत्र सुरेश चौहान के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति सत्येंद्र चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान हैं। बताया गया है कि हरमेंद्र और सत्येंद्र चाचा-भतीजे थे और रेवती जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल सत्येंद्र चौहान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हरमेंद्र चौहान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है। हादसे के कारण मार्ग पर दोनों ओर से यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने शुरू कराया। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति संभाली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक हरमेंद्र चौहान के परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी।