Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धरातल पर कम कागज में हो रहा ज्यादा काम घाघरा नदी के घटते बढ़ते जलस्वर से तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत

देवरिया।बरहज , बरहज तहसील क्षेत्र में प्रवाहित हो रही राप्ती और सरयू नदी के जल स्तर में उतार और चढ़ाव के साथ तटवर्ती इलाके के लोगों में बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत में है। सरयू नदी दक्षिणी क्षोर पर भीषण कटान कर रही है। बाढ आने से पूर्व प्रशासन कटान को लेकर सतर्क रहता तो शायद ऐसी स्थित नही आती । उक्त बातें बुद्धवार को कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने बाढ़ प्रवाहित कूरह परसिया, कपरवार संगम तट, गौरा कटइलवा सरयू तट का दौरा कर वर्तमान हालात का जायजा लिया। श्री सिंह ने कपरवार संगम तट से ही मोबाईल पर बाढ़ खण्ड विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर बाढ़ के हालत पर चर्चा किया। कपरवार संगम तट तक बने बंधे के मध्य कही कही रेनकट बना हुआ है। इसे ठीक करने के लिए वार्ता किया। कपरवार राप्ती नदी पर बने उग्रसेन सेतु का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद भी विभाग द्वारा जानबूझ कर पिचिंग कार्य नही करने पर कांग्रेस नेता ने निमार्ण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात कर तत्काल पीचिंग कार्य कराकर पुल से आवागमन बहाल करने की बात कही । बाढ़ प्रभावित भदिला प्रथम गांव के लोगों को आने जाने के लिए पाँच नांव तहसील प्रशासन द्वारा लगाई गई थी । लेकिन दो नांव का संचलन बंद कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने एसडीएम बरहज से बात कर ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार दो और नांव लगाने की मांग की । एसडीएम ने आश्वासन दिया कि तहसीलदार से वार्ता कर जानकारी लेने के बाद नांव लगा दी जायेगी । प्रति वर्ष बाढ से किसानों की खडी फसल वर्वाद हो जाती है। बाढ का पानी तटवर्ती क्षेत्रों में फैल जाने के कारण पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन हो जाती है। मांग किया की पीड़ित परिवारों को आपदा राहत मुहैया कराया जाय । जनहित को देखते हुए तत्काल उग्रसेन सेतु का पीचिंग कार्य शुरू कर आवागमन बहाल किया जाय । जनता की समस्या का समाधान नही हुआ तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए वाध्य होगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh