भलुअनी से लापता दो किशोरियों को पुलिस ने गोरखपुर से किया सकुशल बरामद
देवरिया।देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुईं 14 और 17 वर्ष की दो किशोरियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया है।
किशोरियों के अचानक लापता होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों द्वारा मामले की सूचना भलुअनी थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस टीम ने सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करते हुए जांच आगे बढ़ाई। तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई की मदद से भलुअनी पुलिस ने सूचना मिलने के महज सात घंटे के भीतर दोनों किशोरियों की लोकेशन गोरखपुर में ट्रेस कर ली और उन्हें वहां से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस दोनों किशोरियों को थाने लाकर आवश्यक विधिक व कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर रही है।
देवरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता: भलुअनी से लापता दोनों किशोरियां गोरखपुर से सकुशल बरामद
देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र से लापता हुई 14 और 17 वर्षीय दो किशोरियों को पुलिस ने महज़ 7 घंटे के भीतर गोरखपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन व सर्विलांस की मदद से तेजी से कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की।




















































Leave a comment