Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भटनी रेलवे स्टेशन पर हार्ट अटैक से यात्री की हुई मौत

देवरिया।लखनऊ से अपना इलाज कराकर बिहार स्थित सिवान लौट रहे एक व्यापारी की भटनी रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
 पंकज कुमार केशरी (45 वर्ष), निवासी- वार्ड संख्या 25, सिवान (बिहार)।
  लखनऊ से इलाज कराकर भटनी पहुंचे पंकज कुमार प्लेटफार्म संख्या चार के फुट ओवरब्रिज के पास सिवान के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
  जीआरपी कर्मियों ने उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  मृतक के भाई दीपक केशरी ने बताया कि वह मधुमेह (डायबिटीज) की बीमारी से परेशान थे और उसी के सिलसिले में लखनऊ गए थे।
  पुलिस की कार्रवाई: जीआरपी के बलिया क्षेत्राधिकारी सविरत्न गौतम ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि के बाद परिजनों की मांग पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सौंप दिया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh