Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: शिव मंदिर की दानपेटिका तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹1,220 नकदी बरामद

आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उकरौड़ा स्थित प्राचीन शंकर जी मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ₹1,220 नकदी भी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को उकरौड़ा निवासी विपिन कुमार सिंह ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के शंकर जी मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर एक व्यक्ति उसमें रखे रुपये निकाल रहा था। घटना के दौरान ग्रामीणों की नजर आरोपी पर पड़ गई, जिसके बाद लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान आशीष पाण्डेय पुत्र गोपाल पाण्डेय, निवासी ग्राम टेकनगढ़ा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में बताई।

 

तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मु.अ.सं. 391/2026 में धारा 305 एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

 

विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति ने 20 जुलाई 2026 को दोपहर 1:07 बजे मंदिर परिसर से ही आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की ₹1,220 नकदी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के शीघ्र खुलासे से स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh