आचार्य अजय शुक्ल ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, किया पौधरोपण
देवरिया।सलेमपुर।पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं शिक्षाविद् आचार्य अजय शुक्ल ने पौधरोपण कर लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। ये हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं।
उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं और अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा अन्य विशेष अवसरों पर पौधरोपण कर समाज को सकारात्मक संदेश दें। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।पौधरोपण के दौरान सुदान यादव, साहिल यादव, सन्नी शर्मा, अनिल राजभर, सत्यम गौंड, शिवम,सुधीर आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।






















































Leave a comment