Crime News / आपराधिक ख़बरे

प्रेम विवाह के छः माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत मायके वालों ने लगाया गंभीर आरोप पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के बेलकुंडा रसूलपुर गांव में रविवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सीबू पत्नी लकी की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि मृतका करीब छह माह पहले अपने घर से लकी के साथ चली गई थी। इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर साथ रहना शुरू कर दिया था। घटना की सूचना पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh