खामपार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 26 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कार एवं एक तस्कर गिरफ्तार
देवरिया।जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खामपार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 26 पेटी अवैध देशी शराब कार एवं एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस रविवार को संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भिंगारी ओवरब्रिज के पास मारुति सुजुकी कार संख्या UP 53 Z 2885 को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन से 26 पेटी अवैध देशी शराब "बंटी बबली" के कुल 1170 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) बरामद हुए, जिनकी कुल मात्रा 234 लीटर है। पूछताछ के दौरान पता चला कि शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने मौके से राज गोड़ (20 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश गोड़, निवासी कुकुरघाटी टोला नंदपुर, थाना खामपार, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया। बरामद कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस संबंध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0 165/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।






















































Leave a comment