Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पिछड़े वर्ग के साथ हो‌ रहे अत्याचार, फर्जी एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस ने प्रशासनिक अधिकारी देवरिया को दिया ज्ञापन

देवरिया।उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों के साथ कथित रूप से हो रही हत्याओं, अत्याचार, फर्जी एनकाउंटर तथा कस्टोडियल मौतों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, देवरिया ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारी सुशील चंद्र श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में ओबीसी वर्ग के विरुद्ध अत्याचार, हिंसा, फर्जी एनकाउंटर तथा पुलिस हिरासत में मौतों की घटनाओं को लेकर समाज में गहरी चिंता व्याप्त है। ज्ञापन में इन घटनाओं की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि शासन-प्रशासन का रवैया सभी वर्गों के प्रति निष्पक्ष एवं संवेदनशील होना चाहिए तथा संविधान प्रदत्त समानता, न्याय और कानून के शासन के सिद्धांतों का पूरी दृढ़ता से पालन किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति से इस विषय में हस्तक्षेप कर राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन', पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि, भरत मणि,संजीव कुमार मिश्रा,शिव शंकर सिंह,धर्मेंद्र कुमार पांडेय, मिर्जा खुर्शीद, विनोद तिवारी, डॉ. चंद्र प्रताप चौहान, आलोक तिवारी,उत्तेज मिश्रा, रमाकांत खरवार, जयप्रकाश पाल, त्रिलोकी जायसवाल, रशीद अंसारी, विजय जुआठा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh