National News / राष्ट्रीय ख़बरे

आइडियल पत्रकार संगठन झारखंड की बैठक संपन्न, विनय मेहता बने कार्यवाहक अध्यक्ष, डॉ. राणा अरुण सिंह महासचिव नियुक्त

रांची। आइडियल पत्रकार संगठन झारखंड कोर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रदेश कैंप कार्यालय डेडीकेटेड एकेडमी परिसर में प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ई. विनय मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष अजीत कुमार पाठक ने किया, जबकि राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष संजय पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को ऑनलाइन संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने बताया कि संगठन की गतिविधियां अब 22 राज्यों तक पहुंच चुकी हैं तथा जल्द ही मुंबई में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें झारखंड के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

राष्ट्रीय महामंत्री संजय पांडेय ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए नियमित ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वहीं ई. विनय मेहता ने संगठन के राज्यव्यापी विस्तार और योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया।

बैठक में पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, संगठन के विस्तार, प्रशिक्षण व्यवस्था और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। पलामू सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

सर्वसम्मति से पारित हुए प्रमुख प्रस्ताव

ई. विनय मेहता को प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया । 

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राणा अरुण कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया गया।

वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडेय को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।

सभी सदस्यों के लिए नियमित पत्रकारिता प्रशिक्षण एवं प्रमाणन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

पलामू के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति में प्रतिवर्ष पत्रकार सम्मान एवं रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

पत्रकारों के विरुद्ध उत्पीड़न एवं झूठे मुकदमों में कानूनी सहायता के लिए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता निखिल त्यागी को संगठन का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया।

दिसंबर माह में पलामू जिला कमेटी की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों के नामांकन तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में ई. विनय मेहता, अजीत कुमार पाठक, संजय पांडेय, पंकज प्रसून, रोहित कुमार, रविशंकर दुबे, दीपक कुमार रवि, उमेश कुमार भारती, पंचम कुमार सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh