Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिला कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी की संगठन आत्मक बैठक संपन्न

देवरिया।टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा गांव-गांव तक संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन विस्तार अभियान को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, मंडल एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संगठन जितना मजबूत होगा, उतनी ही प्रभावी ढंग से कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियां गांव-गांव तक पहुंचेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी प्रत्येक ग्राम पंचायत में कांग्रेस के ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति का विशेष अभियान प्रारंभ कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य संगठन को गांव स्तर तक मजबूत, सक्रिय और व्यवस्थित बनाना है, ताकि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कांग्रेस का एक जिम्मेदार एवं सक्रिय नेतृत्व तैयार हो सके। ग्राम पंचायत अध्यक्ष स्थानीय संगठन और जनता के बीच सेतु का कार्य करेंगे तथा पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं को संगठन एवं पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मजबूती का आधार गांवों का मजबूत संगठन होगा। यदि प्रत्येक ग्राम पंचायत में संगठन सक्रिय रहेगा तो पार्टी जनता के मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ चुनावी तैयारियों को भी मजबूती प्रदान कर सकेगी। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं से ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति के अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने का आह्वान किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत अध्यक्ष अपने ग्राम में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम का गठन करेंगे, नियमित बैठकें आयोजित करेंगे, नए लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ेंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। इसके साथ ही गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, व्यापारियों एवं समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित किया जाएगा, ताकि कांग्रेस का जनाधार और अधिक मजबूत हो सके।

बैठक में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन, नियमित संवाद, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संगठन को मजबूत करने तथा ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति के अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में भरत मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश धनगर,अब्दुल जब्बार,दीनदयाल यादव, डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय,जुलेखा खातून, राजेश कुमार सिंह, संजीव कुमार मिश्रा,मार्कण्डेय मिश्रा, रत्नेश मल्ल पिंटू,मनोज मणि त्रिपाठी, रामप्रवेश सिंह,आलोक त्रिपाठी राजन,शिव शंकर सिंह,वशिष्ठ मोदनवाल, मधु शर्मा, रीता देवी, नागेंद्र शुक्ला,रजनीश प्रसाद, जगरनाथ यादव, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, दयाशंकर पति द्विवेदी,विनोद दुबे,पन्नालाल पाठक, परमानंद प्रसाद,भोला तिवारी,सोहन मिश्रा, निर्मला वर्मा,व्यास दुबे,सत्य प्रताप मिश्रा अंशु, हर्षित सिंह, गोविन्द मिश्रा,राजकुमार यादव, रोहित मिश्र,रमाशंकर यादव, अबुल हसन, सत्यपाल सिंह, बृजेश कुमार यादव, चन्द्रभान गुप्ता, रमेश कुशवाहा, मनीष रज्जक, कृष्ण कुमार तिवारी, शेषनाथ गोड़,प्रेमलाल भारती,बदरे आलम, डॉ. मो. याहिया अंजुम, डॉ.संजय गुप्ता, डॉ.ए.पी.सिंह, राजेन्द्र यादव, राशिद अंसारी,विनोद कुमार सिद्धार्थ,काशी प्रसाद, रितेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh