Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अनदेखी से बरहज के विकास के सभी संसाधन अवरुद्ध-कंकलता सिंह

•सड़क, पुल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधा भी गुम

देवरिया।बरहज के विकास के सभी संसाधन गुम से हो गए हैं। सड़क पुल बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी यहां के नागरिक तरस रहे हैं। सरकार की उदासीनता यहां के लोगों के विकास में बाधक बन गई है। बिजली की समस्या नासूर बन गई है। इसका समाधान नहीं होने से छोटे कारोबार, दुकान प्रभावित हो रहे हैं। यही कारण है कि यहां के बड़े कारोबारी पलायन कर गए। भागलपुर का पुल पहले ही जर्जर हो चुका है और आवागमन इस मार्ग से बंद है। मोहन सिंह सेतु का निर्माण कार्य अधूरा है और कपरवार स्थित उग्रसेन सिंह जर्जर होने से इस क्षेत्र का कनेक्टिविटी पूरी तरह से बाधित हो गया है। सरकार सजग रहती तो बरहज को बिजली और आवागमन जैसी सुविधाओं के तरसना नहीं पड़ता। 

यह बातें पूर्व राज्य सभा सदस्य कनक लता सिंह ने कही नगर के सीएससी और पीएचस पर पहुंच कर अस्पताल के हालात से रूबरू हुई । नगर के मध्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बस नाम का अस्पताल रह गया है। पूरा परिसर घास, फूस झाड़ियों में तब्दिल हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का ईलाज ठीक प्रकार से नही हो पा रहा है। संसाधनों और स्टाप की कमी है। अव्यवस्था को लेकर अस्पताल परिसर से ही सीएमओ देवरिया से मोबाईल पर बात कर अवगत कराया। पूर्व राज्य सभा सदस्य कनकलता सिंह ने कहाकि वर्तमान सरकार में देवरिया जनपद के विकास की स्थित काफी चिंताजनक है। सोनूघाट से बरहज की सड़क जानलेवा बन गई है। कपरवार में राप्ती नदी पर बना उग्रसेन सेतु में होल बन जाने से आवागमन ठप है । चार दिन बाद भी पुल का मरम्मत कार्य शुरू नहीं होना यह सरकार की विफलता को दर्शाता है। शीघ्र पुल के मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो पुल पर धरना दिया जायेगा। बरहज नगर के लोग करीब छह माह से बिजली की समस्या से जूझ रहे है लेकिन जिम्मेदार लोग व्यवस्था में सुधार कराने की बजाय अपना मुंह बंद किये है। बिजली के लिए नगर के लोग क्रमिक अनशन पर बैठे है। लेकिन सरकार के कारिन्दे कान और आंख बंद किये हुए है। संवेदनहीन अधिकारियों के चलते बरहज नगर सहित क्षेत्र की जनता को भारी विविध कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जरूरत पड़ी तो जनता के साथ सड़क पर भी उतरूंगी |


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh