Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज के आयुष सिंह ने NEET-UG 2026 में लहराया परचम, 603 अंक के साथ हासिल की ऑल इंडिया 8993वीं रैंक

बिलरियागंज/आजमगढ़।बिलरियागंज क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी आयुष सिंह ने NEET-UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आयुष ने 603 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 8993 हासिल की है।

आयुष सिंह, संतोष सिंह एवं अर्चना सिंह के पुत्र हैं। उनके पिता क्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं। आयुष भाजपा नेता रामसागर सिंह के पौत्र हैं।

आयुष की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर रामपाल सिंह, डॉ. विजय सिंह, रामजीत पाठक तथा डॉ. आईबी. यादव सहित क्षेत्र के पत्रकार एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर आयुष को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयुष की सफलता ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh