चार दिन से एनडीआरफ तलाश रही अंश को अब तक नहीं चल पाता
देवरिया।बरहज पड़ोसी की दादी के अंतिम संस्कार में आया अंश का चार दिन बाद भी कही पता नही चल पाया है। एसडी आर एफ की टीम लगातार नदी में मोटर वोट से सर्च कर रही है। जानकारी के अनुसार सुरौली क्षेत्र के ग्राम बढ़पुरवा बुर्जुग निवासी रमाकांत चौहान की माता का निधन शनिवार को हो गया था। परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए बरहज के गौरा कटइलवा मुक्ति धाम पर लाये थे। अंतिम संस्कार के वाद साथ आये लोग सरयू स्नान कर रहें थे । अंश भी नहाने के लिए नदी में गया। लेकिन नदी से वह बाहर नही निकल पाया । वह नदी में डूब गया। घाट पर मौजूद परिजन रोने चिल्लाने लगें । सूचना पाकर मौके पर एसडीएम हरिशंकर लाल,सीओं राजेश चतुर्वेदी थानाध्यक विशाल उपाध्याय पहुंच गये। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया। शनिवार से ही नदी में लापता अंश की तलाश जल पुलिस कर रही है चार दिन बाद भी सांय पाँच बजे तक कही पता नही चल पाया है। अंश अपने माता पिता का इकलौता संतान था। थानाध्यक्ष विशाल ने बताया की नदी में सर्च आपरेश जारी है।






















































Leave a comment