Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी ने पीएम श्री कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय, देवरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, पठन-पाठन व्यवस्था एवं शैक्षणिक गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
        निरीक्षण के समय विद्यालय परिसर में पॉलिटेक्निक फार्मेसी की परीक्षा संचालित हो रही थी। जिलाधिकारी ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उसे शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
        जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि विद्यालय में स्वच्छता एवं अनुशासन की व्यवस्था निरंतर बनाए रखी जाए तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
        जिलाधिकारी ने पठन-पाठन की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
       निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य शांति राय सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh