Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा ।

देवरिया।लार :- यूपी बिहार बार्डर पर स्थित श्रीकलपुर गांव में सोमवार से श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा श्रीकलपुर स्थित यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे के साथ आरंभ हुई। यात्रा गोहरुआ, सरेया, तेनुआ, गुठनी चौराहा व गुठनी बाजार होते हुए पवित्र छोटी गंडकी नदी के गोला घाट पहुंची। यहां विद्वान आचार्य पं. दिनेश पांडे जी के नेतृत्व में विद्वत ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। इसके बाद महिलाओं ने गंडकी नदी से जल भरकर कलश में लिया और वापस यज्ञ मंडप पहुंचकर विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।
शोभायात्रा में महिला श्रद्धालुओं की संख्या विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। सिर पर कलश लिए, पीले वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिलाएं ‘जय माता दी’ के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
आयोजकों ने बताया कि  यज्ञ के व्यवस्थापक आचार्य पं. रणजीत तिवारी हैं। कथा वाचन का दायित्व मानस मंदाकिनी जी संभालेंगी, जबकि यज्ञाचार्य के रूप में अनूप कृष्ण शास्त्री जी यज्ञ संपन्न कराएंगे।
यज्ञ समिति के अनुसार यह महायज्ञ विश्व कल्याण, क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना से कराया जा रहा है। यज्ञ के कर्ता समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी हैं। आयोजन में मुख्य रूप से रणजीत नाथ तिवारी, संजीव नाथ तिवारी, प्रकाश तिवारी, विकाश तिवारी, अमर तिवारी, सेवक गोंड, अमरजीत यादव, धर्मेन्द्र गोंड, धनु गोंड, दिलीप गोंड, अमित तिवारी, अनूप तिवारी अन्य श्रद्धालु जन उपस्थित रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh