मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती की मदद पर पुलिस अधीक्षक ने किया SI निशा सम्मानित
देवरिया।महिला थाना में तैनात SI निशा को उनके उत्कृष्ट कार्य, संवेदनशील व्यवहार और मानवीय पुलिसिंग के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती की मदद कर उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने पर उन्हें यह सम्मान दिया गया।
जानकारी के अनुसार महिला थाना के सीयूजी नंबर पर सूचना मिलने के बाद महिला थाना प्रभारी पूनम यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही SI निशा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं, जहां सड़क किनारे एक युवती बेसहारा अवस्था में मिली। युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी और उसके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं था।
SI निशा ने धैर्यपूर्वक युवती से बातचीत कर उसकी पहचान जानने का प्रयास किया, लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला । इसके बाद युवती को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा उपचार शुरू हुआ।
पुलिस टीम के प्रयास से युवती के परिजनों का पता लगाया गया। चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवती को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।
























































Leave a comment