Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुष्पनगर छित्तेपुर वाया हारुनपुर बखरा मार्ग बदहाल

दीदारगंज -आजमगढ़ ।मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत पुष्पनगर छित्तेपुर वाया हारुनपुर बखरा मार्ग दूरी लगभग चार किलोमीटर का हाल बदहाल हो गया है इस मार्ग से प्रतिदिन क्षेत्र के बूंदा, पुष्पनगर, नूरपुर,मीर अहमदपुर तिलक, मतलूबपुर,चकधंछा, सलाहुद्दीनपुर,हारुनपुर,बखरा, छित्तेपुर,बेलहरी इमाम अली, आषाढ़ा,नन्दाव आदि गांवों के किसान,व्यापारी, छात्र तथा बीमार व्यक्ति  इधर से उधर अपने गंतव्य को अपने वाहन दो पहिया,चार पहिया वाहन से आते जाते हैं यह मार्ग दीदारगंज सरायमीर मार्ग के पुष्प नगर स्थित साधन सहकारी समिति लि के पास से निकल कर चकधंछा,हारुनपुर,बखरा से होते हुए छित्तेपुर बाजार में मार्टीनगंज फूलपुर मार्ग से मिलती है मार्ग पर चलना भगीरथ यात्रा तय करने के बराबर है
मार्ग की गिट्टियां उखड़ कर अगल बगल के खेतों की शोभा बढ़ा रही हैं।आये दिन मार्ग पर चलने वाले वाहन अक्सर बिगड़ जाया करते हैं।जन प्रतिनिधियों ने मार्ग की बदहाल दशा को सुधारने का कभी संज्ञान लेना उचित नहीं समझा, क्षेत्र के अंशुमान सिंह, सुनील दूबे,अनिल गौतम, सबरजीत,रोहित गुप्ता,जावेद खान,डा0फहीम खान, त्रिभुवन गौतम आदि लोगों ने मार्ग को यथा शीघ्र बनाए जाने की मांग शासन प्रशासन से की है जिससे आवागमन बिना किसी बाधा के ब्यहतर ढंग से हो सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh