Accidental News / दुर्घटना की खबरें

बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

बिलरियागंज/ आजमगढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के महराजगंज-बिलरियागंज मार्ग स्थित परशुरामपुर नहर पुल के पास सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाना क्षेत्र के चकलालचंद निवासी अरविंद सिंह (43) पुत्र देवनाथ सिंह सोमवार सुबह घर से बाइक लेकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह परशुरामपुर नहर पुल के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक बस की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महराजगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh