महिलाओं ने महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन करते हुए विरोधियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की
बिलरियागंज । स्थानीय बाजार में सोमवार को महिलाओं ने महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन करते हुए विरोधियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रुद्र प्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। रैली बिलरियागंज बाजार
के नये चौक से प्रारम्भ हुई, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। हाथों में तिरंगा झंडा और तख्तियो पर नारे लिखे बैनर लिए महिलाओं ने महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रैली नये चौक से होते हुए पूरे बाजार क्षेत्र से निकली और अंत में विकासखंड बिलरियागंज परिसर में समाप्त हुई। जहां प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने अपनी मांगों को मजबूती से रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने जैसा है। इसका विरोध करने वाले लोगों को महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राय ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं। ऐसे में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को देश की महिलाओं की ताकत को समझना होगा।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं और महिला सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर रामसागर सिंह , गुड्डी पासवान, सूर्यभान सोनकर, श्रवण गुप्ता, मंजू सोनकर, आलोक गुप्ता, दिलीप गुप्ता, दयाशंकर यादव, सूर्य प्रकाश मिश्रा, चंद्रपाल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थिति रहे।























































Leave a comment