Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ई-रिक्शा चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश

देवरिया। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस बड़ी सफलता मिली। संयुक्त पुलिस टीम ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 2 ई-रिक्शा (8 बैटरी सहित), 4 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 4 कंट्रोलर, 7 चार्जर और 31 बैटरियां  बरामद की ।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनंद कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 09 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कसया ढाले के पास माल गोदाम के समीप छापेमारी कर अभियुक्तों—प्रशांत उर्फ सन्नी, बृजमोहन प्रसाद, सुधीर सिंह उर्फ गोल्डेन एवं रौनक शाह—को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आसपास के क्षेत्रों से ई-रिक्शा चोरी कर उसके पार्ट्स व बैटरियां बेच देते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए बैटरियों के सीरियल नंबर खुरच देते थे।
पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पूर्व में दर्ज दो चोरी के मामलों का भी सफल अनावरण किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई करने  में जुट गई ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh