ग्राम सभा की भूमि पर अवैध खनन का आरोप ग्राम वासियों ने डी यम से लगाई गुहार
देवरिया।जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोदा तप्पा सुरौली में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध खनन का मामला प्रकाश में आया है मिली जानकारी के अनुसार आराजी नंबर3. 16 10 हेक्टेयर भूमि जो ग्राम सभा सोदा की बताई जा रही है जहां पर लगातार अवैध ढंग से मिट्टी का खनन किया जा रहा है स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक अज्ञात जेसीबी मशीन जो बिना नंबर के है और डंपर की मदद से दिन-रात मिट्टी निकाली जा रही है विरोध करने पर खनन कार्य रात्रि में लाइट बंद करके चोरी चुपके किया जा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन करने वाले व्यक्ति अधिकारियों का हवाला देकर मिट्टी की खुदाई का कार्य कर रहे हैं लेकिन अब तक किसी प्रकार की एनओसी या वैद्य अनुमति ग्रामीणों को नहीं दिखाई गई है जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।


























































Leave a comment