कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर कांग्रेसियों ने किया शोक व्यक्त
देवरिया।कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर जनपद के कांग्रेसीयों ने शोक व्यक्त किया। आज बुधवार अल सुबह में कांग्रेस के कद्दावर नेता मोहसिना किदवई का दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई उत्तर प्रदेश के मेरठ संसदीय क्षेत्र से तीन बार लगातार सांसद रही। उनकी गिनती नेहरू गांधी परिवार के सबसे करीबी नेताओं में होती थी। मोहसिना किदवई ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की अगुवाई वाली केन्द्र की सरकारों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शहरी विकास, पर्यटन, परिवहन एवं ग्रामीण विकास जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी। 2004 से 2016 तक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य की भी जिम्मेदारी संभाली। शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन',पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी,राधवेंद्र सिंह 'राकेश',धर्मेंद्र सिंह,रामजी गिरी, जयदीप त्रिपाठी,वरुण राय,आनन्ददेव गिरी चुन्नू,भरत मणि, संजीव कुमार मिश्रा, चन्दन वर्मा, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय,शिव शंकर सिंह, मार्कण्डेय मिश्रा,आलोक त्रिपाठी राजन,मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा,मिर्जा खुर्शीद, ऋषिकेश मिश्रा,राजकुमार जायसवाल, आनन्द श्रीवास्तव सोनू,सुनील यादव, विनोद दुबे, नागेंद्र शुक्ला, विजय शंकर मिश्रा,जुलेखा खातून, मधु शर्मा, शहनाज जफर, रीता देवी, दीनदयाल यादव,निर्मला वर्मा,सत्यप्रकाश मणि, जयप्रकाश धनगर, अब्दुल जब्बार,डॉ.एस.के.पाठक, शाकिर हुसैन,डॉ.राजीव राय,पन्नालाल पाठक, दीनदयाल प्रसाद,कमलेश मिश्रा, राजकुमार यादव,समीर पाण्डेय,राशिद अंसारी,डॉ सी.पी.चौहान,बृजभान सिंह, गिरिजेश सिंह, उमेश यादव,रमाशंकर यादव,ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया।























































Leave a comment