Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भावुक माहौल में विदाई समारोह सम्पन्न, सपनों को नई उड़ान देने का संदेश

 देवरिया बरहज। स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में बुधवार को वाणिज्यविभाग के एम.काम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा एम.काम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, भावनाओं और शुभकामनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं बाबा राघवदास जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात नेहा तिवारी द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण एवं सरस्वती वंदना आयुषी मद्धेशिया ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं सरस बना दिया।  ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा, “विदाई अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का संकेत है। आप सभी छात्र अपने ज्ञान, संस्कार और अनुशासन के बल पर जीवन में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें। महाविद्यालय से प्राप्त शिक्षा आपके व्यक्तित्व को दिशा प्रदान करेगी और आपको एक जिम्मेदार नागरिक बनाएगी।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. सूरज प्रकाश गुप्त ने कहा, “जीवन में सफलता का मूल मंत्र निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और हर परिस्थिति में सीखते रहने का भाव बनाए रखें।”
इस अवसर पर डॉ. प्रभु कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ अबिकल शर्मा,  डॉ रणधीर श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का कुशल संचालन  रिद्धि मद्धेशिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आस्था पाठक ने प्रस्तुत किया। इस दौरान वाणिज्य विभाग के परास्नातक कक्षाओं के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे और अपने वरिष्ठों को भावभीनी विदाई दी।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय स्मृतियाँ संजो गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh