Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विदाई समारोह का हुआ आयोजन छात्राओ को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

देवरिया।बरहज स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में अर्जुन सिंह ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सिराज अंसारी ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा पाण्डेय, सत्यप्रकाश तिवारी, रजनीश दीक्षित, सोली शुक्ला और विद्यार्थी त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश सिंह ने की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिसने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
अंत में सभी छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई और उनके सफल भविष्य की कामना की गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh