Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मिशन शक्ति पेज 5.0 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया। गुड फ्राइडे के अवसर पर मसीही कलीसिया चर्च बरहज में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को सरकार की योजनाओं और नए कानूनों की जानकारी दी गई।  
पुलिस टीम ने पम्पलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों—102, 108, 112, 181, 1076, 1090, 1930 आदि—की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर बल देते हुए कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, फैमिली काउंसलिंग आदि से अवगत कराया गया। साइबर अपराध व बाल विवाह के दुष्परिणामों पर भी चर्चा कर जागरूक किया गया।  
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह, कांस्टेबल बबलू गिरी, कांस्टेबल अभिषेक सिंह व महिला कांस्टेबल रजनी सिंह मौजूद रहे। टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने व किसी भी समस्या पर तत्काल हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh